प्रशासन - एक

स्थापना :


प्रशासन-1 शाखा वन विभाग की अत्यंत महत्तवपूर्ण शाखा है। यह शाखा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के सीधे नियंत्रण में कार्य करती है।
शाखा में भारतीय वन सेवा के संवर्ग प्रबंधन, पदोन्नतियाँ, पदस्थितियाँ/स्थानांतरण एवं विभागीय जांच, आदि से संबंधित कार्य किये जाते हैं।
इसी प्रकार शाखा द्वारा राज्य वन सेवा संवर्ग एवं राज्य वन संबंद्ध सेवा का प्रबंधन, स्थाईकरण, राज्य वन सेवा से भारतीय वन सेवा में पदोन्नति, पदस्थिति/स्थानांतरण, गोपनीय प्रतिवेदनों का संधारण, न्यायालयीन प्रकरण एवं विभागीय जांच से संबंधित समस्त कार्य किये जाते हैं।
इसके अतिरिक्त शाखा के पेंशन कक्ष द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों के पेंशन प्रकरण तैयार करना तथा प्रदेश के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्यवाही की जाती है।

प्रशासकीय संरचना :


(अ) भारतीय वन सेवा

भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) की अधिसूचना क्रमांक 16016/02/2014 ए.आई.एस.-दो (क) दिनांक 02 जुलाई, 2015 द्वारा मध्यप्रदेश संवर्ग के भारतीय वन सेवा अधिकारियों का संवर्ग पुनरीक्षण किया गया है। पुनरीक्षित संवर्ग अनुसार म.प्र. के लिए भारतीय वन सेवा अधिकारियों की प्राधिकृत संख्या 296 है। मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग के ज्ञाप क्रमांक एफ 3/26/2012/10-4 दिनांक 01.08.15 से संवर्ग पुनरीक्षण अनुसार नवीन संवर्ग पदों के विरूद्ध दो पद राज्य शासन द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के स्वीकृत किये गये, जिनमें से एक पद विशेष प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) एवं एक पद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) स्वीकृत किया गया है। जिसका विवरण तालिका में दर्शित है :-
पद संख्या कार्यरत
पदों के विरूद्ध लीव रिजर्व / असंवर्गीय
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) 01 01 -
प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक 04 03+06=09 -
अपर प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक 25 08 -
मुख्‍य वन संरक्षक 51 08 -
वन संरक्षक‍ 40 18 -
उप वन संरक्षक 59 76 -
कुल वरिष्‍ठ पद 180 120 -
केन्‍द्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व 36 08 -
राज्‍य प्रतिनियुक्ति रिजर्व 45 23 -
प्रशिक्षण रिजर्व 06 00 -
लीव रिजर्व तथा कनिष्ठ पद रिजर्व (परिवीक्षाधीन) 29 23 -
निलंबित - 01 -
कुल प्राधिकृत संख्‍या 296 175 -

भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रमुख प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के रूप में पदस्‍थ रहते हैं, जो विभाग प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं। इनका कार्य वन बल को नियंत्रित करना एवं राज्‍य शासन को तकनीकी विषयों में सहयोग प्रदान करना है। वन विभाग के मुख्‍यालय में विभिन्‍न शाखाओं में प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक/अपर प्रधान मुख्‍य वन संरक्षक पदस्‍थ रहते हैं जो विभाग के तकनीकी विषयों में कार्य सम्‍पादित करते हैं।

क्षेत्रीय पदस्‍थपना में मुख्‍य वन संरक्षक स्‍तर के अधिकारी वन वृत्‍त में पदस्‍थ होते हैं इनका कार्य वन मण्‍डल कार्यालयों (क्षेत्रीय/उत्‍पादन) पर नियन्‍त्रण एवं मार्गदर्शन का होता है।

मुख्‍य वन संरक्षक स्‍तर के अधिकारी जो अनुसंधान विस्‍तार वृत्‍तों में पदस्‍थ हैं, उनके द्वारा वृत्‍त के अन्‍तर्गत आने वाले वन रोपिणियों आदि के संचालन एवं प्रबंधन का कार्य किया जाता है।

कार्य आयोजना इकाईयों में वन संरक्षक स्‍तर के अधिकारी पदस्‍थ रहते हैं जो वनमण्‍डलों हेतु दस वर्षीय कार्य आयोजना तैयार करते हैं।

क्षेत्रीय वनमण्‍डलों में पदस्‍थ वनमण्‍डलाधिकारियों द्वारा वन क्षेत्रों की सुरक्षा तथा वन क्षेत्रों में विकास कार्यों के दायित्‍व का निर्वहन किया जाता है।

इसके अतिरिक्‍त भारतीय वन सेवा के अधिकारी भारत सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों, राज्‍य सरकार के विभिन्‍न विभागों, म.प्र. राज्‍य लघु वनोपज संघ, म.प्र. राज्‍य वन विकास निगम, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, ईको पर्यटन विकास बोर्ड, म.प्र. राज्‍य जैव विविधता बोर्ड, राज्‍य वन अनुसंधान संस्‍थान, जबलपुर एवं बॉंस मिशन आदि संस्‍थानों में पदस्‍थ रहते हैं।

वन वृत्‍तों के भारसाधन अधिकारी के रूप में मुख्‍य वन संरक्षक अथवा वन संरक्षण वन वृत्‍त के अन्‍तर्गत समस्‍त वनमण्‍डलों के क्रियाकलाप, जिसमें कार्य आयोजना का क्रियान्‍वयन भी शामिल है पर आवश्‍यकतानुसार दिशा-निर्देश देने के दायित्‍व का निर्वहन करते हैं।

प्रदेश के वनों की उत्‍पादकता एवं वनक्षेत्रों के सामाजिक वानिकी बाहर सामुदायिक एवं निजी भूमि पर वनीकरण हतु प्रदेश के 11 कृषि जलवायु प्रक्षेत्रों में एक-एक सामाजिक वानिकी वृत्‍त स्‍थापित किये गये हैं। इसके अतिरिक्‍त प्रदेश में कार्य आयोजना के पुनरीक्षण कार्यों हेतु 03 कार्य आयोजना (ऑंचलिक) तथा 16 कार्य आयोजना इकाईयों की स्‍थापना की गई है।

(ब) राज्‍य वन सेवा

म.प्र. राज्‍य वन सेवा के लिए 359 पद स्‍वीकृत हैं। सहायक व संरक्षक का 01 पद ABEYANCE में रखा गया है। जिसका विवरण तालिका में दर्शित है :-

राज्‍य वन सेवा की पदस्थिति

 (31.12.2024 की स्थिति में)

क्र. संवर्ग का नाम स्‍वीकृत पदों की संख्‍या कार्यरत संख्‍या रिक्‍त
1. राज्‍य वन सेवा विभाग में कार्यरत 359 151 208
  योग 359 151 208

राज्‍य वन सेवा के अधिकारी उप वनमण्‍डलाधिकारी/सहायक वन संरक्षक के पदों पर कार्यरत है। ये अधिकारी क्षेत्रीय वनमण्‍डलों में उप वनमण्‍डल स्‍तर पर, टाइगर रिजर्व/राष्‍ट्रीय उद्यानों/अभ्‍यारण्‍यों में सहायक संचालक एवं उत्‍पादन एवं अनुसंधान विस्‍तार वृत्‍तों में सहायक वन संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं। ये अधिकारी वनमण्‍डलाधिकारी को क्षेत्रीय कार्य सम्‍पादन में सहयोग प्रदान करते हैं तथा क्षेत्र में प्रशासकीय नियन्‍त्रण बनाये रखते हैं।
म.प्र. राज्‍य वन (राजपत्रित) संबद्ध सेवा - इन अधिकारियों द्वारा निम्‍नानुसार कार्य किये जाते हैं :- वर्तमान में राज्‍य वन (राजपत्रित) संबद्ध सेवा के लिए 44 पद स्‍वीकृत हैं, जिसका विवरण तालिका में दर्शाया गया है।

राज्‍य वन (राजपत्रित) संबद्ध सेवा पदस्थिति

(01.11.2024 की स्थिति में)

क्र. संवर्ग का नाम स्‍वीकृत पदों की संख्‍या कार्यरत संख्‍या रिक्‍त
1. लेखाधिकारी / प्रशासकीय अधिकारी 20 01 19
2. विधिक सलाहकार (प्रतिनियुक्ति कोटा) 01 00 01
3. अनुसंधान अधिकारी प्रोजेक्‍ट टाईगर कान्‍हा 01 00 01
4. प्रचार अधिकारी 01 00 01
5. संचालक, बजट (प्रतिनियुक्ति कोटा) 01 00 01
6. उप संचालक, बजट/वित्‍त अधिकारी (प्रतिनियुक्ति कोटा) 06 02 04
7. तकनीकी अधिकारी / प्रोग्रामर 01 00 01
8. सहायक संचालक, प्रचार 01 00 01
9. सहायक शल्‍य चिकित्‍सक (प्रतिनियुक्ति कोटा) 02 00 02
10. पशु (वन्‍यप्राणी) चिकित्‍सक 10+1 10+1 01 पशु चिकित्‍सक प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है।
  योग 45 17 28

 

  1. लेखाधिकारी / प्रशासकीय अधिकारी - ये अधिकारी विभिन्‍न कार्यालयों में कार्यालय के नियन्‍त्रण एवं वित्‍तीय प्रबंधन में सहयोग करते हैं।
  2. विधिक सलाहकार - विधिक सलाहकार की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति से होती है। इनकी वन विभाग में प्रतिनियुक्ति विधि विभाग द्वारा की जाती है। इनका कार्य न्‍यायालयीन प्रकरणों में सहयोग प्रदाय करना होता है। वर्तमान में विधिक सलाहकार का पद रिक्‍त है।
  3. अनुसंधान अधिकारी - वन विभाग में अनुसंधान अधिकारी का एक पद कान्‍हा टाईगर रिजर्व मण्‍डला हेतु स्‍वीकृत है। ये अधिकारी कान्‍हा टाईगर रिजर्व मण्‍डला में पदस्‍थ हैं तथा यह वन्‍यप्राणी अनुसंधान का कार्य संपादित करते हैं।
  4. प्रचार अधिकारी एवं सहायक संचालक प्रचार - इन अध्किारियों का कार्य वन विभाग की गतिविधियों विभिन्‍न माध्‍यमेां से व्‍यापक प्रचार-प्रसार करना तथा मीडिया में सतत संपर्क रखना है।
  5. संचालक बजट / उप संचालक बजट / वित्‍त अधिकारी - ये अधिकारी म.प्र. राज्‍य वित्‍त सेवा से वन विभाग में पदस्‍थ किये जाते हैं। इनका कार्य वन विभाग में बजट नियंत्रण एवं बजट संबंधी, कार्यों में विभाग को सहयोग प्रदान करना होता है।
  6. तकनीकी अधिकारी / प्रोग्रामर - ये अधिकारी म.प्र. वन विभाग की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी कार्य में सहयोग प्रदान करते हैं।
  7. पशु (वन्‍यप्राणी) चिकित्‍सक के 10 पदों पर संविलयन कर विभाग में 10 पशु चिकित्‍सक पदस्‍थ हैं। 01 पशु चिकित्‍सक तथा सहायक पशु चिकित्‍सकों के 02 पदों पर पशु चिकित्‍सा विभाग से वन विभाग में प्रतिनियुक्ति पदस्‍थ है। इनके द्वारा राष्‍ट्रीय उद्यानों में वन्‍यप्राणियों की देखरेख एवं चिकित्‍सा का कार्य संपादित किया जाता है।
  8. प्रशासन एक शाखा में कर्मचारियों एवं अधिनस्‍थ अध्किारियों को गुणवत्‍ता में सुधार एवं प्रशासन में कसावट हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है।

अधीनस्थ कार्यपालिक सेवायें :


वन विभाग के अधीनस्‍थ कार्यपालिक पदों के रूप में वनरक्षक, वनपाल, उप वन क्षेत्रपाल एवं वन क्षेत्रपाल के पद स्‍वीकृत हैं। वन विभाग की सबसे छोटी इकाई परिसर रक्षक के पद पर वनरक्षक कार्य करते हैं। इनका प्रशासकीय नियंत्रण परिक्षेत्र सहायक करते हैं जो वनपाल/उप वन क्षेत्रपाल स्‍तर के कर्मचारी हैं। परिक्षेत्र सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी के अधीनस्‍थ कार्य करते हैं, जो वन क्षेत्रपाल स्‍तर के अधिकारी हैं। इन सभी का मुख्‍य कार्य अपने क्षेत्र के अन्‍तर्गत समस्‍त वनवर्धनिक एवं विकास कार्य का क्रियान्‍वयन तथा वन एवं वन्‍यप्राणी की सुरक्षा सनिश्चित करना है। अधीनस्‍थ कार्यपालिक सेवाओं के स्‍वीकृत पदों का विवरण तालिका में दर्शित है।

अधीनस्‍थ कार्यपालिक सेवाओं की पदस्थिति

(31.12.2024 की स्थिति में)

क्र. पद स्‍वीकृत कार्यरत रिक्‍त
1. वनरक्षक 14024 11515 2509
2. वनपाल 4194 1874 2320
3. उप वन क्षेत्रपाल 1258 371 887
4. वन क्षेत्रपाल 1194 627 567
योग 20670 14387 6283

लिपिकीय सेवाऍं

वन विभाग के अधीनस्‍थ विभिन्‍न कार्यालयों में पदस्‍थ लिपिकीय सेवाओं के लिए स्‍वीकृत पदों का विवरण तालिका में दर्शित है।

(31.12.2024 की स्थिति में)
क्र. पद स्‍वीकृत कार्यरत रिक्‍त
1. सहायक ग्रेड-3 1487 1159 328
2. सहायक ग्रेड-2 380 131 249
3. लेखापाल 245 133 112
4. सहायक ग्रेड-1 193 36 157
5. सहायक अधीक्षक 75 25 50
6. अधीक्षक 35 9 26
7. वरिष्‍ठ निज सहायक 15 2 13
8. निज सहायक 45 13 32
9. शीघ्रलेखक 81 44 37
10. स्‍टेनो टायपिस्‍ट 57 34 23
11. मानचित्रकार 204 162 42
12. वाहन चालक 613 238 375
योग 3430 1986 1444

चतुर्थ श्रेणी सेवाऍं :

वन विभाग के अधीनस्थ विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विवरण तालिका में दर्शित है।


चतुर्थ श्रेणी सेवाओं की पदस्थिति

(31.12.2024 की स्थिति में)

क्र. पद स्‍वीकृत कार्यरत रिक्‍त
1. सुपरवाईजर 20 8 12
2. दफ्तरी 195 50 145
3. भृत्‍य/अर्दली/खलासी/फर्रास 950 658 292
योग 1165 716 449

विविध :

वन विभाग के अधीनस्थ विभिन्न कार्यालयों के लिए स्वीकृत अन्य विविध पदों का विवरण तालिका में दर्शित है।


विविध पदों की पदस्थिति

(31.12.2024 की स्थिति में)

क्र. पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
1. मुख्‍य महावत 14 1 13
2. महावत 35 7 28
3. सहायक महावत (चतुर्थ श्रेणी) 49 39 10
योग 98 47 51

अनुकंपा नियुक्ति :


अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण

(31.12.2024 की स्थिति में)

विवरण वर्ष
2020 2021 2022 2023 2024
प्रकरण संख्‍या 143 440 206 209 222
निराकृत (नियुक्ति) 51 310 153 104 100
अमान्‍य प्रकरण 00 00 06 05 09
लंबित प्रकरण कलेक्‍टर स्‍तर पर 19 03 02 02 02
प्रक्रियाधीन (शासन/मुख्‍यालय/वृत्‍त/वमंअ/आवेदक) 73 127 50 92 111
योग प्रकरण 92 130 52 94 113

दिनांक 05.08.16 से अनुकंपा नियुक्ति हेतु मख्‍य वन संरक्षक/वनमण्‍डलाधिकारियों को जिले में रिक्‍त पद पर नियुक्ति के अधिकार दिये गये हैं।