प्रशासन - दो

शाखा का परिचय :


इस शाखा का कार्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के प्रशासकीय नियंत्रण में किया जाता है। इस शाखा में वनक्षेत्रपाल (द्वितीय श्रेणी) / तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की स्थापना से संबंधित कार्य किया जाता है।

शाखा की मुख्य गतिविधियॉं :


 इस शाखा में राज्य स्तरीय / जिला स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों की सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से संबंधित कार्यवाही की जाती है। मुख्यालय स्तरीय /  राज्य स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों की वरीयता सूचियों एवं गोपनीय प्रतिवेदनों का संधारण का कार्य किया जाता है। मुख्यालय के कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि लगाना, कर्मचारियों के स्थाई करण का कार्य किया जाता है। मुख्यालय / राज्य स्तरीय पदों का रोस्टर संधारण, सीएम मानिट, सीएम हेल्पलाइन, जन शिकायत, सूचना का अधिकार, विदेश यात्रा की अनुमति, अवकाश प्रकरणों का निराकरण आदि कार्य किये जाते हैं।  विधान प्रश्नों की जानकारी तैयार कर शासन को प्रेषित करना। मुख्यालय स्तरीय कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का संधारण भी किया जाता है।मुख्यालय स्तरीय /  जिला स्तरीय पदों के न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति एवं उनकी मानिटरिंग का कार्य किया जाता है। पात्रतानुसार मुख्यालय स्तरीय /  राज्य स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों की पदोन्नति / समयमान वेतनमान आदि कार्यवाही की जाती है। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों के भुगतान की कार्यवाही । शासन निर्देशानुसार दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने की कार्यवाही भी की जाती है। विभागीय भर्ती नियम तैयार करने / संशोधन करने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाता है। 

महत्तवपूर्ण उपलब्धियॉं :


म.प्र. शासन वन विभाग के आदेश दिनांक 29/04/2022 से वनरक्षक, वनपाल, उपवनक्षेत्रपाल एवं वनक्षेत्रपाल स्तर के 50 कर्मचारियों को उनके सराहनीय सेवा हेतु प्रति वर्ष प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के ओर से "कमेंडेशन डिस्क" एवं "प्रशस्ति पत्र" प्रति वर्ष 01 नवंबर को दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

अन्य वेबसाइट
संपर्क करें
  • कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक,
    मध्यप्रदेश, वन भवन, तुलसी नगर, लिंक रोड नंबर-2, भोपाल- 462003
  • दूरभाष : +91 (0755) 2674240, 2524132
सामाजिक मीडिया