ग्रीन इंडिया मिशन

ग्रीन इंडिया मिशन


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘नेशनल एक्शन प्लान फार क्लाइमेट चेंज‘‘ के 8 मिशनों में से एक ‘नेशनल मिशन फार ए ग्रीन इंडिया’ के तहत 50 लाख हे. क्षेत्र में वनावरण तैयार किया जाना, 50 लाख हे. क्षेत्र वनों को सुधारना एवं वनों पर आधारित 30 लाख परिवारों की आजीविका में सुधार करने का लक्ष्य रखा गया है। जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में ग्रीन इंडिया मिशन द्वारा इको सिस्टम सेवाओं के विकास को स्थानीय समुदायों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए समग्र रूप से उपचार प्रस्तावित है, जिसके तहत वनों का सुधार एवं पुनरूद्धार के साथ-साथ वन आश्रित स्थानीय समुदाय को वैकल्पिक एवं वन आधारित आजीविका के साधन उपलब्ध कराना एवं उनकी क्षमता विकास किया जाना प्रस्तावित है।

  • विस्तारः-

प्रदेश में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत उपरोक्त अध्ययनों के आधार पर 8 एल-1 लैंडस्केप की पहचान की गई है, जिसमें जलवायु परिवर्तन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले 20 वन मण्डलों में 127 एल-2 लेवल लैण्डस्केप (मिलीवाटरशेड) के 745 एल-3 लेवल लैण्डस्केप (माइक्रो वाटरशेडों) शामिल है। विवरण तालिका में दर्शित है।

ग्रीन इंडिया मिशन के लैंडस्केप का विवरण
क्रं. लेवल एल 1 लेवल एल 2 शामिल वनमंडल लेवल एल 2 मिली वाटरशेड लेवल एल 3 (माइक्रोवाटर शेड) क्षेत्रफल (हे.)
1. कैमूर पठार सतना 4 28 33,343.09
2. नार्थन हिल्स प्लेंस उमरिया 4 24 31,919.78
दक्षिण बालाघाट 12 71 74,703.37
3. सतपुड़ा -नर्मदा होशंगाबाद 5 30 33,355.53
दक्षिण सिवनी 11 67 75,028.40
उत्तर बैतूल 4 20 27,860.36
पश्चिम बैतूल 8 24 29,083.20
4. विंध्य पठार रायसेन 10 67 51,000.26
औबेदुल्लागंज 10 57 51,350.07
सीहोर 5 28 27,224.82
5. मालवा पठार धार 3 18 10,794.95
6. निमाड झाबुआ हिल्स झाबुआ 3 20 20,596.94
बड़वानी 3 21 18,218.11
सेंधवा 2 11 11,708.77
खंडवा 1 2 619.02
बुरहानपुर 4 8 9251.73
7. बुंदलखंड दक्षिण सागर 13 79 71,378.77
दक्षिण पन्ना 9 64 68,068.78
8. गीर्द श्योपुर 8 48 50,343.13
शिवपुरी 8 58 49,501.00
कुल योग:- 127 745 745,350.28

वित्तीय व्यवस्थाः


भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित National Executive Council चौथी बैठक दिनांक 03/01/2018 में मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तुत दीर्घकालीन परियोजना (पाँच वर्षीय पर्सपेक्टीव प्लान) रुपये 3157.36 करोड़, 3,40,700 हे. की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसी के साथ परियोजना के क्रियान्वयन हेतु वर्ष 2017-18 के लिए ए.पी.ओ. रुपये 396.7258 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। योजना केन्द्र प्रवर्तित योजना के रूप में (60:40 के अनुपात) में क्रियांवित किया जाना निर्धारित है। भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पत्र दिनाँक 10 सितम्बर 2018 के द्वारा 2017-18 हेतु स्वीकृत ए. पी. ओ. 396.72 करोड़ को कम कर 41.80 करोड़ स्वीकृत किये गए।

प्रगतिः

  • ग्रीन इंडिया मिशन अंतर्गत वर्ष 2017-18 से 2024-25 दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 की स्थिति में रू. 20890.88 लाख रुपए प्राप्त हुए एवं 18001.69 लाख रुपए के व्यय से 29876 हे. क्षेत्र को उपचारित कर 7037589 पौधों का रोपण किया गया है।
  • भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में ए.पी.ओ. वर्ष 2022-23 की शेष किस्त की राशि रूपये 31.18 करोड एवं ए.पी.ओ. वर्ष 2023-24 की प्रथम किस्त की राशि रूपये 8.20 करोड कुल 39.38 करोड राशि विमुक्त की गई है। जिसके विरूद्ध राशि रूपये 10.75 करोड व्यय की जा चुकी है। शेष कार्य प्रगति पर है।
ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अंतर्गत प्राप्त एवं व्यय राशि का विवरण (31.12.2024 की स्थिति में)(राशि रूपये लाख में)
वार्षिक कार्य योजना स्वीकृत वार्षिक कार्योजना प्राप्त हुई राशि  
वित्तीय वर्ष केंद्रांश राज्यांश कुल उपयोग राशि
2019-20 7886.40 2019-20 3092.97 2061.97 5154.94 3293.52
कुल 3092.97 2061.97 5154.94 3293.52
2020-21 3549.00 2020-21 1573.03 1048.69 2621.72 3551.73
कुल 1573.03 1048.69 2621.72 3551.73
2021-22 2844.00 2021-22 1194.4 796.27 1990.67 2427.80
1509.81 0.00 0.00 0.00 0.00
कुल 1194.4 796.27 1990.67 2427.80
2022-23 6727.00 2022-23 634.12 422.75 1056.87 4028.81
512.00 341.00 853.00
272.00 181.00 453.00
1009 673 1682.00
  2023-24 861.911 574.61 1436.52 1998.27
  2024-25 1871.00 1247.00 3118.00 1365.85
कुल 5160.03 3439.36 8599.39 6847.18
2023-24 3643.00 2024-25 490.00 326.67 816.67 255.42
कुल 490.00 326.67 816.67 255.42
महायोग 26159.21   11510.43 7673.286 19183.72 16921.04

नगर वन योजना -प्रगति

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित योजना (2020-21 से 2024-25)

  • मुख्‍य उद्देश्‍य
  • शहरी जैव विविधता का संरक्षण
  • शहर के निवासियों को स्‍वास्‍थ लाभ
  • सौंदर्य पूर्ण वातावरण का निर्माण
  • युवाओं के बीच पर्यावरण एवं जैवविविधता के प्रति जागरूकता पैदा करना
  • वायु एवं ध्‍वनि प्रदूषण को कम करने में योगदान
  • वन भूमि को और अधिक क्षरण एवं अतिक्रमण से बचाना

प्रगति 15 अक्‍टूबर 2024 की स्थिति में :

  • नगर वन योजना 892.14 हेक्‍टेयर क्षेत्र के 26 नगर वन/वाटिकाओं में क्रियान्वित की जा रही है। वर्ष 2020-21 से 2024-25 दिनांक 15 अक्‍टूबर 2024 की स्थिति में 26 नगर वन/वाटिका हेतु भारत सरकार द्वारा 2654.62 लाख रूपए प्राप्‍त हुए एवं 2023.65 लाख रूपए नगर वन क्रियान्‍वयन हेतु व्‍यय किया गया। उपरोक्‍त नगर वन भोपाल, ग्‍वालियर, जबलपुर, सागर, देवास, सतना, रतलाम, सिंगरौली, कटनी, उज्‍जैन, इन्‍दौर, नर्मदापुरम, सिवनी, बड़वानी, खरगौन, खण्‍डवा, अलीराजपुर, डिण्‍डौरी एवं धार जिलों में स्‍थापित किये गये हैं।
  • 29 नवीन नगर वन/वाटिकाओं की स्‍वीकृति भारत सरकार द्वारा दिनांक 02-07-2024 को प्राप्‍त हुई एवं स्‍वीकृत राशि की 70 प्रतिशत राशि 2050.22 लाख रूपए प्राप्‍त कर नगर वन स्‍थापना का कार्य किया जा रहा है।
  • • 696.28 हेक्‍टेयर के 20 नवीन नगर वन/वाटिकाओं के प्रस्‍ताव भारत सरकार को स्‍वीकृति हेतु प्रेषित किए गये हैं, एवं भारत सरकार से स्‍वीकृति अपेक्षित है।

पृष्ठभूमि

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिये नेशनल एक्शन प्लान फॉर क्लाईमेट चेंज के तहत 8 मिशन क्रियांवित किये जा रहे हैं : -

1. National Solar Mission

2. National Mission for Enhanced Energy Efficiency

3. National Mission on Sustaining Habitat

4. National Water Mission

5. National Mission for Sustaining the Himalayan Ecosystem

6. National Mission for a Green India

7. National Mission for Sustainable Agriculture

8. National Mission on Strategic Knowledge for Climate Change

मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा नेशनल मिशन फॉर ग्रीन इंडिया के लिये अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ग्रीन इंडिया मिशन के नेतृत्व में राज्य स्तरीय कार्यक्रम संचालन इकाई का गठन किया गया है । इकाई द्वारा निम्नानुसार योजनायें क्रियांवित की जा रही हैं :

1. राष्ट्रीय वनीकरण कार्यक्रम (National Afforestation Plan) 13.37MB

2. नेशनल मिशन फॉर ए ग्रीन इंडिया (National Mission for A Green India)

3. ईकोसिस्टम सर्विसेस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (Ecosystem Services Improvement Project)

4. नगर वन योजना (Nagar Van Scheme)

5. ग्रीन इंडिया मिशन (GIM) अंतर्गत रोपणी उन्नयन कार्य (Upgradation of Nursery) 4.07MB

ग्रीन इंडिया मिशन शाखा के मानचित्र

GIM Landscape 9.36MB 

Help Mannuals for GIM Software

1. Module - 1
2. Module - 2
3. Module - 3

ESIP Success Stories

1. Betul
2. ESIP Movie
3. Hoshangabad
4. Landscape Restoration
5. Landscape Transformation
6. Livelihood
7. Mahua Bakery
8. Mahua Net - I
9. Mahua Net - II
10. Restoration 
11. Sehore
12. Vermi Compost - I
13. Vermi Compost - II